फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Major action by Forest Department, seven vehicles including truck laden with banned wood caught

Una News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक समेत प्रतिबंधित लकड़ी से लदीं सात गाड़ियां पकड़ीं

Sun, 16 Feb 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Major action by Forest Department, seven vehicles including truck laden with banned wood caught
रेंज ऑफिसर ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर देर रात गगरेट में की कार्रवाई
विज्ञापन

एक गाड़ी जब्त, शीशम की लकड़ी भरी थी
सभी वाहन पड़ोसी राज्य पंजाब में लकड़ी की तस्करी के लिए जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेंज अधिकारी अंब राहुल ठाकुर ने टीम के साथ रविवार की सुबह साढ़े चार बजे शिवबाड़ी आशा देवी सड़क मार्ग पर पंजाब की सीमा पर नेशनल हाईवे के समीप प्रतिबंधित लकड़ी से लदे छह ट्राले और एक ट्रक को पकड़ा। यह सभी वाहन पड़ोसी राज्य पंजाब में लकड़ी की तस्करी के लिए जा रहे थे।
रेंज अधिकारी अंब राहुल ठाकुर ने दस दिन पहले ही पदभार संभालने के बाद टीम के साथ पिछले सप्ताह तीन गाड़ियां पकड़ी थीं। राहुल ठाकुर ने बताया कि वह पिछले दस दिन से क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। तस्करों ने सुबह-सवेरे का समय बॉर्डर पार करने के लिए चुना। लेकिन, विभाग की ओर से बिछाए गए जाल में फंस गए। पकड़े गए सात वाहनों में से एक ट्राले में बिना कागजात के प्रतिबंधित और बेशकीमती शीशम की लकड़ी पाई गई। इस ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्जकर वाहन जब्त किया गया है। बाकी छह वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए लकड़ी समेत वन थाना टटेहड़ा में डिटेन किया गया है। राहुल ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि कोई भी वन अपराधी अपने आप को कानून से ऊपर न समझे।
विज्ञापन


बॉक्स
तीन दिन पहले इसी सड़क मार्ग पर पंजाब के मंगुवाल में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पंजाब पुलिस के एएसआई पर गाड़ियों को पार करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा डीटीओ होशियारपुर ने हिमाचल प्रदेश से गई लकड़ी से लदी एक गाड़ी का 35 हजार रुपये का चालान किया। यह घटनाएं सवाल उठाती हैं कि हिमाचल से यह गाड़ियां पुलिस और वन विभाग की आंखों में धूल झोंककर या फिर उनकी मिलीभगत से पंजाब में कैसे पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed