फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize sowing picks up pace, farmers begin work in irrigated areas

Una News: मक्का बिजाई ने पकड़ा जोर, सिंचित क्षेत्रों में किसानों ने शुरू किया कार्य

Thu, 14 May 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 14 May 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Maize sowing picks up pace, farmers begin work in irrigated areas
ऊना। जिले में खरीफ सीजन के तहत मक्का की बिजाई ने रफ्तार पकड़ ली है। सिंचित क्षेत्रों में किसानों ने खेतों में बिजाई का कार्य आरंभ कर दिया है जबकि वर्षा आधारित इलाकों में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच किसानों को मक्का के बीज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विभाग के पास अभी तक अनुदान अथवा सस्ती दर पर उपलब्ध करवाया जाने वाला बीज नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर बीज खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस बार निजी दुकानों में मक्का का बीज प्रति पांच किलो पैकेट 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बिक रहा है। बीज के दामों में आई बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही खाद, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में महंगा बीज खेती को और अधिक खर्चीला बना रहा है।
विज्ञापन


जिले के किसानों में अमित कुमार, सुनील कुमार, विनोद, अजय कुमार, प्रेम चंद ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से हर साल सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करवाया जाता है, इससे कुछ राहत मिल जाती है लेकिन अगेती फसल के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इस बार अभी तक विभागीय स्तर पर बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। मजबूरी में किसानों को निजी कंपनियों के बीज खरीदने पड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से आय सीमित बनी हुई है। ऐसे में खेती लाभ का सौदा नहीं रह गई है। सिंचित क्षेत्रों में इन दिनों खेतों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किसान ट्रैक्टरों और कृषि यंत्रों की मदद से खेत तैयार कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर बिजाई करने से फसल उत्पादन बेहतर रहता है, इसलिए किसान मौसम और पानी की उपलब्धता को देखते हुए तेजी से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर का कहना है कि विभागीय स्तर पर बीज की मांग भेजी गई है और जल्द ही किसानों को सस्ती दरों पर बीज उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को प्रमाणित बीज का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है ताकि फसल उत्पादन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed