फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Madi students visited ITI

Una News: मैड़ी के छात्र-छात्राओं ने आईटीआई का किया भ्रमण

Tue, 25 Feb 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Madi students visited ITI
संस्थान में तैयार किए गए उत्पादों से विद्यार्थी हुए रूबरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैड़ी (ऊना)। सरकार की ओर से व्यावसायिक गतिविधि समग्र शिक्षा के तहत 6वीं से 8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक्सपोज़र विज़िट शुरू करवाना अच्छी पहल है। इससे इस आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक कौशल सीखने में मदद मिलेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आए दिन इस तरह के कार्यक्रमों के तहत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के 6वीं से 8वीं कक्षा के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से रूबरू करवाया जा रहा है। मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय मैड़ी के लगभग 40 बच्चों ने अपने अध्यापकों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां की एक दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट की। इस विज़िट में विद्यालय के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में चले हुए सभी व्यवसायों फिटर, ड्रेस मेकिंग और एसओटी के अनुदेशकों में विवेक कुमार, सुमन कुमारी व आशा रानी ने विस्तृत प्रायोगिक जानकारी देने के साथ-साथ यहां तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों से भी रूबरू करवाया। बच्चों ने तकनीकी शिक्षा को लेकर जिज्ञासा दिखाई और स्वयं भी तकनीकी कार्य सीखने में अपने हाथ आजमाए। आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य परवेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जब भी आप घर जाएं तो आईटीआई और यहां चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को जरूर बताएं। इस अवसर पर भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं यश, नरेंद्र कुमार, भागीरथ, हर्षिता, तानिया, तन्वी और ऐनी ने सरकार के इस प्रयास को सराहा और विज़िट में प्राप्त जानकारियों को भविष्य के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर विद्यालय से आए अध्यापक मनमोहन सिंह, विंदेश कुमार, मनमोहन व अंजू बाला और आईटीआई नैहरियां के अनुदेशक सुनील दत्त व कार्यालय प्रभारी निर्मल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed