फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Madi students visited ITI

सीसीटीवी निगरानी में लाया हरोली विधानसभा क्षेत्र : अग्निहोत्री

Tue, 25 Feb 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Madi students visited ITI
दुलैहड़ (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीटन काॅलेज के सालाना समारोह में कहा कि
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये की लागत से पूरे हरोली विधानसभा क्षेत्र को सीसीटीवी निगरानी में लाया गया है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। विधानसभा क्षेत्र के मुख्य प्रवेश द्वारों, मार्गों, बाजारों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे कोई भी अपराधी बच नहीं सकेगा।

बीटन पंचायत घर के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ उपलब्ध कराए गए हैं। यहां मंदिरों के सौंदर्यीकरण को तरजीह दी गई है। बीटन कुटिया और जाखेवाल मंदिर के लिए 25- 25 लाख दिए गए हैं। बीटन में तालाब के सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। 1.50 करोड़ से बीटन में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सिंगा में खेल मैदान के सुधार पर 1 करोड़ खर्चे जा रहे हैं। सीएचसी भवन पर करीब 3 करोड़ खर्चे गए हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, पीटीए के कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश कुमार, कॉलेज स्टाफ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed