{"_id":"67a209eede86ea1c200b7f15","slug":"made-volunteers-aware-of-their-rights-and-duties-una-news-c-93-1-ssml1048-145127-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वयंसेवियों को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वयंसेवियों को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार और स्वयंसेवियों ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की तथा स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया। उन्होंने शिविर की सफलता और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों में न केवल समाज सेवा की भावना जागृत होती है, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी निखरता है। यह शिविर छात्रों के लिए एक बहुमूल्य अनुभव रहा है जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने स्वयंसेवियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कहा कि संविधान में जो हमें अधिकार और कर्तव्य मिले हैं, उनका हमें निष्ठापूर्वक निर्वहन भी करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वयं पोर्टल और विधानपालिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखदेव ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और जागरूकता रैली निकाली। समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखदेव, डॉ. कुमारी सुजाता, प्राध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रविंद्र वंसल, अधीक्षक ग्रेड-1 श्रीराम लाल और सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।