फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Made aware about protection from online fraud

Una News: ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बारे में किया जागरूक

Sun, 01 Dec 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Made aware about protection from online fraud
चिंतपूर्णी काॅलेज में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम मेें दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों को जागरूक करके सही जगह निवेश करवाता रहा। इसके साथ ही उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें, इसके बारे में भी अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी प्राचार्य ऋतु जसवाल ने की। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के डिप्टी मैनेजर शिवम जिंदल का स्वागत किया। जिंदल ने कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इतिहास को बताकर की। उन्होंने शेयर और स्टॉक मैं क्या अंतर होता है, इसकी भी जानकारी दी। दलाल की नियुक्ति कैसे होती है और आप उसे कैसे जान सकते हैं कि यह एक पंजीकृत दलाल है, इस बारे में बताया गया। कभी भी अपना यूजर आईडी और पासवर्ड शेयर न करें। अपने खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल अकाउंट हमेशा सही लिखें। किसी के बहकावे में न आएं। इनवेस्टर प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। सभी छात्रों ने पूरे सत्र के दौरान अपनी शंकाओं का भी निवारण प्रश्न पूछ कर किया। कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रश्न छात्रों से भी पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने पर तीन विद्यार्थियों (आशिमा ठाकुर, सलोनी और आंचल शर्मा) को इनाम देकर पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के अंत में कॉमर्स प्रवक्ता और एनएनएस प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने निवेशकों की जागरूकता से संबंधित जानकारी देने के लिए मुख्य वक्ता शिवम जिंदल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed