फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loud slogans raised against the anti-employee policies of the central government

Una News: केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Loud slogans raised against the anti-employee policies of the central government
ऊना में रोष रैली निकालते हुए सिटू व ​​मिड डे मील यूनियन की महिला कार्यकर्ता।संवाद
एमसी पार्क में प्रदर्शन के बाद शहर में निकाली रोष रैली
विज्ञापन

सीटू के बैनर तले प्रशासन के माध्यम से विभाग के सचिव और निदेशक को भेजा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान बैनर को लेकर दो यूनियन की महिला नेत्री आपस में उलझीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को सीटू के बैनर तले एमसी पार्क ऊना में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खूब हो हल्ला बोला। एमसी पार्क से लेकर सीटू के कार्यालय से बस स्टैंड तक रोष रैली निकालकर अपना गुबार निकाला। प्रशासन के माध्यम से विभाग के निदेशक और सचिव को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया। दोनों यूनियन की महिला नेत्री बैनर को लेकर आपस में उलझ गईं। इससे कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। सीटू के महासचिव एवं मिड-डे-मील वर्कर यूनियन से संबंधित सीटू जिला महासचिव गुरनाम सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते कर्मचारी हड़ताल पर रहे और रोष प्रदर्शन किया गया। कहा कि देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियन के अखिल भारतीय संयुक्त मंच ने पूरे देश में केंद्र सरकार की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर विरोधी नीतियों को लागू करने के विरोध में राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल का आह्वान किया। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की ओर से हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया। इसके चलते पूर्ण रूप से हड़ताल सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और मिड-डे-मील वर्कर ने शामिल होकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ग्रेच्युटी और अन्य सुविधा लागू करने, गुजरात हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत नियमित क्लास थ्री में क्लास फोर्थ कर्मचारी घोषित किया जाए। केंद्रों को प्री प्राइमरी का दर्जा दिया जाए। मिनी आंगनबाड़ी का बकाया वेतन, यूनिफॉर्म एलाउंस, भवन किराया तुरंत जारी किया जाए। इसके अलावा भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुसार आंगनबाड़ी वर्करों को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए। हरियाणा की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्पर को अन्य आर्थिक लाभ दिए जाएं। सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी वर्कर को 3000 रुपये की पेंशन के अलावा पंजाब की तर्ज पर सभी प्रकार की छुट्टियां और स्पेशल मेडिकल लीव प्रदान की जाए। कर्मी की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए। मध्य प्रदेश की तर्ज पर कर्मचारियों का वेतन में हर वर्ष क्रमशः 1000 और 500 की बढ़ोतरी की जाए और उन्हें सेवानिवृत्ति पर एक लाख 50000 और एक लाख रुपये दिया जाए। इस दौरान अध्यक्ष नीलम जसवाल, महासचिव वीना शर्मा, निर्मल सैनी नरेश शर्मा, इंद्र सिंह, हिमी देवी सहित आंगनबाड़ी वर्कर्स और मिड-डे-मील के कर्मचारी शामिल हुए।

ऊना में रोष रैली निकालते हुए सिटू व मिड डे मील यूनियन की महिला कार्यकर्ता।संवाद

ऊना में रोष रैली निकालते हुए सिटू व मिड डे मील यूनियन की महिला कार्यकर्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed