{"_id":"695119a7448cb0a72907a6d1","slug":"lord-jagannaths-rath-yatra-was-taken-out-in-daulatpur-chowk-una-news-c-93-1-una1002-176504-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर चौक में निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर चौक में निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
विज्ञापन
सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोगों ने यात्रा में लिया हिस्सा
श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के प्राचीन माता श्री कुआदेवी मंदिर में रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के बाद गौड़ीय मठ दगड़ी से श्रीमद्भक्ति प्रसादगिरी की देखरेख में रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा दौलतपुर चौक बाजार और बस स्टैंड से होती हुई माता कुआदेवी मंदिर में संपन्न हुई।
यह आयोजन गगरेट क्षेत्र में तीसरी बार हुआ, जो अपने आप में ऐतिहासिक रहा। रथ पर विराजमान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की मूर्तियां सुंदर शृंगार से सुसज्जित थीं। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यात्रा के समापन पर भगवान जगन्नाथ की भव्य आरती की गई। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था में सहयोग दिया और रथ यात्रा में देव संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।