फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   liquor

बंगाणा के त्यार में पकड़ी अवैध शराब की खेप

Mon, 13 Apr 2020 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
liquor
बंगाणा के त्यार गांव में पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ी अवैध शराब की खेप - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की मोमनियार पंचायत के त्यार गांव में पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए त्यार गांव में जोगिंद्र पाल के घर से 22 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। अवैध शराब की खेप में 18 पेटी अंग्रेजी और चार पेटी देसी शराब शामिल है। एएसआई प्रेमपाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि त्यार गांव का जोगिंद्र पाल अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से कर रहा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो तलाशी के दौरान 22 पेटी शराब बरामद की। इससे पहले पुलिस की टीम ने उपमंडल बंगाणा के डोहगी गांव में किराने के दुकानदार राम कुमार से 12 बोतल शराब बरामद की है। क्षेत्र में पुलिस कर्फ्यू के चलते दिन और रात ड्यूटी दे रही है। इसके बावजूद शराब की तस्करी पर कोई असर नहीं पड़ा है। जिले में प्रतिदिन अवैध शराब का कोई न कोई मामला उजागर हो रहा है।
विज्ञापन

शराब माफिया प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को घर-घर पहुंचाने में लगे हैं। इस संकट की घड़ी में शराब माफिया चांदी कूट रहा है। दोगुनी दाम पर शराब को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। बंगाणा थाना प्रभारी मनोज कौंडल का कहना है कि पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed