{"_id":"6279531f396c024149640fdd","slug":"leave-permission-compulory-for-employee-una-news-sml408305395","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों और कार्यालयों से बिना बताए छुट्टी पर गए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों और कार्यालयों से बिना बताए छुट्टी पर गए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। स्कूलों और कार्यालयों से बिना बताए छुट्टी पर गए तो शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। शिक्षा विभाग नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगा।
कुछ शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में अध्यापकों व कर्मचारियों के बिना बताए लंबे समय तक छुट्टी पर जाने के मामले सामने आए हैं। कई संस्थानों में फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति का आंकड़ा भी समय पर दर्ज नहीं किया जा रहा। शिक्षा विभाग ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी व अध्यापक तय मानकों के तहत ही छुट्टी पर जाएंगे। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शिक्षा विभाग ऊना की टीमें लगातार निजी और सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। संस्थानों में सफाई, पेयजल, कक्षाओं और रिकॉर्ड से जुड़ी छानबीन की जा रही है। गत दिनों कुछ स्कूलों में उपस्थिति रजिस्टर में कमियां मिली थीं। रिकॉर्ड भी समय पर अपडेट नहीं किया गया था। विभाग ने स्कूलों को रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार स्कूलों का औचक कर रही हैं। कुछ स्कूलों में कमियां मिली हैं। उन्हें समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी स्कूल में छुट्टी से जुड़ी लापरवाही पकड़ी गई तो कार्रवाई की जाएगी।