{"_id":"666aec89ccf7cdaf240f7515","slug":"late-night-theft-in-raja-bhartrihari-temple-dangoli-masked-men-stole-cash-una-news-c-93-1-ssml1048-126198-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राजा भर्तृहरि मंदिर डंगोली में देर रात चोरी, नकाबपोशों ने उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राजा भर्तृहरि मंदिर डंगोली में देर रात चोरी, नकाबपोशों ने उड़ाई नकदी
Fri, 14 Jun 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
देर रात मंदिर का ताला तोड़कर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी में दिखाई दिए दो नकाबपोश, पहले भी मंदिर में हो चुकी हैं चारी की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना सदर के तहत डंगोली गांव के राजा भर्तृहरि मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हो गई। इस वारदात को नकाबपोश दो आरोपियों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज से आरोपियों के सुराग खंगाले हैं।
वहीं, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात दो बजे राजा भर्तृहरि मंदिर डंगोली में दो नकाबपोश ताला तोड़कर दाखिल हुए। मंदिर में लगे कैंची गेट पर बड़े ताले को आरोपियों ने सबसे पहले तोड़ा। इसके बाद मंदिर में दाखिल हुए दोनों आरोपियों ने पहले मंदिर में रखा छोटा दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य दानपात्र को आरोपियों ने निशाना बनाया और लोगों द्वारा चढ़ाई गई सारी दान राशि उड़ा ली। हालांकि इस दौरान मंदिर में लगे तीसरे दानपात्र पर आरोपियों की नजर नहीं पड़ी।
मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश्वर ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी तीन बार ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि दानपात्रों में करीब 5000 की नकदी थी, जिसे आरोपी दानपात्र तोड़कर ले गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को काबू करने की अपील की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से जुड़े कुछ सबूत हाथ लगे हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।