फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Land started sliding in Kud village of Palahta, many houses are in danger

Una News: पलाहटा के कुड गांव में खिसकने लगी जमीन, कई घरों को खतरा

Sat, 16 Aug 2025 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Land started sliding in Kud village of Palahta, many houses are in danger
स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत पलाहटा का गांव कुड इन दिनों भारी बारिश के चलते गंभीर संकट का सामना कर रहा है। लगातार हो रही वर्षा से गांव के आसपास की पहाड़ियां खिसकने लगी हैं, जिससे दर्जनों घर खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन के कारण सैकड़ों कनाल भूमि दरक चुकी है और करीब आधा दर्जन मकानों पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश के कारण घरों में दरारें आ गई हैं और कई जगह वाहन मलबे में फंस गए हैं। उनका अंदेशा है कि यदि मौसम का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लगभग 20 परिवार सीधे प्रभावित हो सकते हैं। गांववासी दहशत के साये में जी रहे हैं और कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा, प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का तुरंत सर्वेक्षण कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और भी बड़ा हो सकता है। इस संबंध में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि वे फिलहाल बाहर हैं, लेकिन उन्होंने तुरंत एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल से इस बारे में बात की है। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को असुरक्षित माहौल में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है और राजस्व विभाग को प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण एवं नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार गांव के निचले हिस्से की जमीन खिसकने से कई मकानों की नींव खतरे में आ गई है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को अस्थायी शेल्टर में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed