फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   land is going to dry without water

पांच सौ कनाल भूमि सूखे की चपेट में

Tue, 17 May 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Tue, 17 May 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
land is going to dry without water
डीसी को ज्ञापन सांपने जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लौहारली गांव में ग्रामीणों ने खेतों की सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई में बाधा डालने और पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को उपायुक्त ऊना यूनुस को ज्ञापन सौंपा। लोगों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से सिंचाई योजना की सप्लाई ठप होने से खेतों को पानी नहीं मिल रहा है, जिससे खेत बिन पानी के सूख रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में मीना कुमारी, प्रदीप कुमारी, स्नेह लता, अनु बाला, किरण बाला, गुरमीत सिंह, पूजा रानी, सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, गिरधारी लाल, मस्त राम, यशपाल, रक्षा देवी, कांता देवी, निशा सैणी, राकेश कुमार, अशोक कुमार, महेंद्रा देवी, हरमेश चंद, त्रिपता देवी, राजदीन, होशियार सिंह, बिमला देवी, सतीश कुमार, शकुंतला देवी, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, मनसा राम सहित अन्य शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि लोहाराली में ट्यूबवेल नंबर 67 से पानी की सप्लाई में कुछ प्रभावशाली लोग बाधा डाल रहे हैं। इससे क्षेत्र की करीब पांच सौ कनाल भूमि सूखे की चपेट में आ गई है। क्षेत्र के किसानों को पानी न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से ट्यूबवेल की मेन लाइन को बंद कर दिया गया है, जिसको लेकर कई बार आईपीएच विभाग को अवगत भी करवाया गया, लेकिन आज दिन तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पानी न मिलने से उनकी जमीन बंजर होने की कगार पर है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मांग की है कि इस संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके गांव में पेयजल की सप्लाई भी ठप है, जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विभाग आंखें मूंद कर बैठा है। उधर, उपायुक्त यूनुस ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed