{"_id":"6b048e18222285444e05de39","slug":"the-annual-function-featured-a-round-of-nati-bhangra-and-rajasthani-giddha-una-news-c-93-1-una1002-214476-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सालाना समारोह में चला नाटी, भंगड़ा और राजस्थानी गिद्दा का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सालाना समारोह में चला नाटी, भंगड़ा और राजस्थानी गिद्दा का दौरा
Tue, 24 Nov 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन पठानिया ने विधायक को सम्मानित किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों का ब्योरा दिया गया। विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा और राजस्थानी गिद्दा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रभावित होकर विधायक राकेश कालिया ने 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। विधायक कालिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं है। इसका उद्देश्य बच्चों का चरित्र निर्माण और उन्हें अच्छे संस्कार देना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।
शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सातवीं कक्षा से आरव डडवाल, अर्पिता और यशकरण को सम्मानित किया गया। आठवीं से कनिका, यशमीन और नक्ष डडवाल को पुरस्कार मिले। नौवीं से दिव्यांश कतनावर, प्रियांशी और गुरबाणी को सम्मानित किया गया। दसवीं से अनुष्का, रितिका ठाकुर और सिमरन को पुरस्कृत किया गया। ग्यारहवीं से मुहम्मद अफजल, सिया जसवाल और सुनील कुमार को सम्मान मिला। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में योगदान देने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए।