{"_id":"6b048f09c45be5a38e0fbf49","slug":"google-maps-showed-the-way-a-truck-loaded-with-goods-got-stuck-una-news-c-93-1-una1002-214527-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गूगल मैप ने दिखाया रास्ता, फंस गया सामान से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गूगल मैप ने दिखाया रास्ता, फंस गया सामान से लदा ट्रक
Tue, 24 Nov 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। तकनीक पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता कभी-कभी परेशानी का कारण भी बन सकती है।
इसका उदाहरण सोमवार को स्वां नदी के वैकल्पिक मार्ग पर देखने को मिला, जहां गूगल मैप के निर्देशों का अनुसरण करते हुए अंब से गगरेट आ रहा सामान से लदा एक ट्रक ऐसे रास्ते पर पहुंच गया, जो भारी वाहन के लिए बेहद जोखिम भरा साबित हुआ।
संकरे रास्ते पर आगे बढ़ते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसका एक पहिया स्वां नदी की तरफ झुक गया। कुछ ही पलों में स्थिति ऐसी बन गई कि ट्रक के नदी में पलटने का खतरा पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार चालक गूगल मैप्स के माध्यम से अंब से गगरेट पहुंचने का मार्ग तलाश रहा था। इसी दौरान पुराना अंब रोड से होते हुए वह स्वां नदी के किनारे बने वैकल्पिक रास्ते पर पहुंच गया।
विज्ञापन
में सामान लदा होने के कारण चालक को संकरे मार्ग की वास्तविक स्थिति और वाहन के लिए उसकी उपयुक्तता का अंदाजा नहीं लग पाया। जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, रास्ते की स्थिति के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और एक पहिया नदी की दिशा में झुक गया।
गनीमत रही कि ट्रक पलटने से बच गया। ट्रक को सुरक्षित निकालना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके लिए मौके पर हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रक को निकालने की प्रक्रिया के चलते रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और चालकों को आगे बढ़ने के लिए इंतजार करना पड़ा।
राहत की बात रही कि इस घटनाक्रम में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। डीएसपी अनिल पटियाल का कहना है कि ट्रक को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया गया है।