फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Land acquired for tank, fire hydrant plan to gain momentum

Una News: टैंक के लिए मिली जमीन, अब रफ्तार पकड़ेगी फायर हाइड्रेंट योजना

Tue, 04 Nov 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
Land acquired for tank, fire hydrant plan to gain momentum
ऊना। शहर में आपदा प्रबंधन में सुधार और तंग गलियों में आग की घटनाओं से निपटने के मकसद से तैयार की जा रही फायर हाइड्रेंट योजना के लिए नीलाघाट में 3.25 लाख लीटर पानी की क्षमता का टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने टैंक के निर्माण को लेकर जमीन चयनित कर ली है। यहां उतराई होने के चलते टैंक निर्माण संबंधी अब टेक्नीकल विंग की मदद ली जा रही है। इससे योजना का खर्च बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

योजना पर 2.78 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब तक डेढ़ करोड़ रुपये से पंप हाउस, पाइप लाइन बिछाने और फायर हाइड्रेंट लगाने का कार्य किया जा रहा है। पंप हाउस में मशीनरी भी लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 में शुरू हुई फायर हाइड्रेट योजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभाग ने अप्रैल में टैंक के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है लेकिन जहां जमीन देखी गई है वहां अड़चन के चलते निर्माण कार्य की अवधि बढ़ भी सकती है। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत ऊना शहर के छह किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और मुख्य बाजारों, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट और अरविंद मार्केट सहित संकरी गलियों में 60 फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं।
इन गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचना कठिन होने के कारण हाइड्रेंट लगाना अनिवार्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed