फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lalri School won the final match of the Kho-Kho competition.

Una News: ललड़ी स्कूल ने जीता खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

Sat, 05 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 05 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lalri School won the final match of the Kho-Kho competition.
पंडोगा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में चल रही तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से करीब 270 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता में पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ और जीएसएसएस ईसपुर के बीच मुकाबला हुआ, इसमें कांगड़ स्कूल विजयी रहा। दूसरा मुकाबला सनराइज स्कूल सलोह और केसी स्कूल पंडोगा के मध्य खेला गया जिसमें सनराइज स्कूल सलोह ने जीत दर्ज की। वहीं बैडमिंटन का सेमीफाइनल मुकाबला पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली और सनराइज स्कूल सलोह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरोली स्कूल विजयी रहा। कबड्डी के लीग मुकाबलों में पीएम श्री गवर्नमेंट उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ और जीएसएसएस बढ़ेड़ा अपर के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बढ़ेड़ा अपर ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला जीएसएसएस दुलैहड़ और जीएसएसएस पूबोवाल के बीच हुआ, जिसमें पूबोवाल विजेता रहा। वहीं खो-खो के फाइनल मुकाबले में जीएसएसएस ललड़ी और जीएसएसएस रोड़ा आमने-सामने रहे, इसमें ललड़ी स्कूल ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed