फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lack of rain has increased the problems of farmers

Una News: बारिश न होने से किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 14 Dec 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Lack of rain has increased the problems of farmers
किसान कर रहे बारिश होने का इंतजार
विज्ञापन

गेंहू बिजाई के बाद एक बार भी नहीं हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र में इन दिनों शुष्क ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। वहीं बारिश न होने से किसानों में भी मायूसी छाई हुई है। किसान गेहूं की फसल के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि खेतों को आवश्यक नमी मिल सके। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश फसलों को बचाने के लिए बेहद जरूरी है। बीते दो–तीन दिनों से बादलों और धूप की आंख-मिचौनी के बीच किसान इंद्र देवता की कृपा का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में किसानों ने बातचीत के दौरान अपने विचार इस प्रकार साझा किए।

रौनखर के ओम प्रकाश ने कहा कि इस समय बारिश बेहद जरूरी है। शुष्क ठंड के कारण बुजुर्गों को खांसी-जुकाम और सांस लेने में दिक्कतें होने लगी हैं। यदि बारिश हो जाती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

किसान राधे श्याम का कहना है कि बारिश न होने से खेतों सहित अन्य स्थानों पर दिहाड़ी मजदूरी करने में परेशानी आ रही है। ठंडे पानी में बार-बार हाथ-पैर लगाने से हाथों और पैरों में दरारें पड़ने लगी हैं। बारिश होने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बारिश न होने से शुष्क ठंड बनी हुई है और हल्के कोहरे के कारण गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में बारिश फसल के लिए बेहद जरूरी है।

जोगेंद्र सिंह रायजादा का कहना है कि दिन में लावारिस पशु और जंगली बंदर, जबकि रात में नीलगाय और जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ठंड के कारण रात में ठीकरी पहरा देना भी कठिन हो गया है, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed