{"_id":"57bf28974f1c1b0d4bd4f0c5","slug":"labour-woonded-in-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल उद्योग में ब्लास्ट, कामगार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल उद्योग में ब्लास्ट, कामगार झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
उद्योग में झुलसा कामगार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में एक केमिकल उद्योग में बबलिंग टैंक ब्लास्ट होने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया है। कामगार को घायलावस्था में नंगल स्थित बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि उद्योग की दीवारें तक हिल गईं।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह बाथड़ी में एक केमिकल उद्योग में घनश्याम निवासी कानपुर यूपी हाइड्रोनिक एसिड बबलिंग टैंक के पास तेजाब ट्रांसफर कर टैंक में पानी डाल रहा था कि अचानक टैंक फट गया। धमाका इतनी जोर का था कि आसपास उद्योग की दीवारों की ईंटें नीचे जा गिरीं और आसपास के उद्योगों में काम कर रहे कामगार बाहर निकल आए। सूत्रों के मुताबिक उद्योग का मजदूर बिना किसी सेफ्टी गार्ड के काम कर रहा था।
विज्ञापन
घायल घनश्याम उद्योग में ऑपरेटर के रूप में करीब तीन महीने से काम कर रहा है, जिसे बीबीएमबी अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया है। मजदूर की हालात नाजुक बताई जा रही है। उधर, इकाई के सुपरवाइजर शिवम मिश्रा ने बताया कि घायल घनश्याम यूपी के कानपुर का रहने वाला है और साफ सफाई के काम के दौरान अचानक टैंक फट गया। टैंक से निकले तेजाब की चपेट में आने से घनश्याम झुलस गया है। टाहलीवाल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। हालांकि, इस पर शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, लेकिन पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन