फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   KYC done for 50 workers in Muchali

Una News: मुच्छाली में 50 कामगारों की करवाई केवाईसी

Tue, 21 Jan 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
KYC done for 50 workers in Muchali
पंजीकृत मजदूरों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के मुच्छाली गांव में सोमवार को कामगार कल्याण बोर्ड ऊना के सौजन्य से पंजीकृत 50 मजदूरों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई। यह कार्य विभाग के अधिकारियों दिनेश कुमार और दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। इस पहल का उद्देश्य पंजीकृत मजदूरों का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित करना और एक्टिव लाभार्थियों का डेटा अद्यतन करना है। ताकि वे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकें।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के उप प्रधान अजय शर्मा, किसान प्रवीण कुमार, अमरजीत और संजीव कुमार सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मजदूरों ने इस प्रक्रिया को सराहा और इसे अपने हितों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस केवाईसी अभियान से कामगारों को न केवल योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, बल्कि उनका डेटा भी सुरक्षित और स्टीक रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन

कामगार कल्याण बोर्ड की इस पहल से स्थानीय मजदूरों में जागरूकता बढ़ी है और यह सुनिश्चित हुआ है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बोर्ड के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed