{"_id":"61a129caf4be8a38bc6ed98c","slug":"kutlehad-congress-begin-jansampark-abhiyan-una-news-sml391521086","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ कांग्रेस ने शुरू किया मिशन-2022 के लिए जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ कांग्रेस ने शुरू किया मिशन-2022 के लिए जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा में जनसंपर्क अभियान के दौरान कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्म
- फोटो : Una
ऊना। कुटलैहड़ कांग्रेस ने शुक्रवार को बंगाणा की पंचायत तनोह से मिशन-2022 के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने की। जनसंपर्क अभियान के पहले पूर्व जिप सदस्य कर्म चंद शर्मा भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।
विवेक शर्मा ने कर्मचंद को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। विवेक ने कहा कि कर्म चंद हमारे आदर्श रहे हैं। झूठ और बहकावे में आकर कुछ समय के लिए रास्ता भटक गए थे, लेकिन अब यह हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। वर्ष 2022 में प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसके लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है।
अभियान के दौरान नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। पुरानों में नया जोश और नई उमंग भरने का कार्य किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का भी बखान किया जाएगा। आजादी के कई दशकों बाद भी कुटलैहड़ की जनता पिछड़ेपन का दंश झेल रही है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से भाजपा सत्तासीन होते हुए भी विकास नहीं करवा पाई। इस दौरान जिप सदस्य सत्या देवी, आरसी शर्मा, जंबा राम, बलदेव चंद शर्मा, नरेंद्र कुमार, मदन लाल, केवल शर्मा, विजय कुमार, गौरव, अंकित बैंस, पंकज कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--