फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kohli families of Pansai village got pride of Rajput caste

Una News: पनसाई गांव के कोहली परिवारों को मिला राजपूत जाति का गौरव

Sun, 11 May 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Kohli families of Pansai village got pride of Rajput caste
भू अधिकारी ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा के गांव पनसाई तप्पा हेरु बुधान के हंस राज पुत्र चिंत राम और राम पाल पुत्र हरी सिंह के परिवारों को वर्षों बाद उनका जातीय गौरव और आत्मसम्मान प्राप्त हुआ है। राजस्व अभिलेखों में पहले से ही कोहली दर्ज इन परिवारों ने यह सिद्ध किया कि बंदोबस्त से पूर्व और बाद में भी उनकी जाति ‘कोहली’ रही है, जो राजपूतों की उपश्रेणी मानी जाती है। इन परिवारों ने लगभग तीन वर्षों तक न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने उच्च न्यायालय लाहौर के ऐतिहासिक निर्णय, तत्कालीन राजा बिलासपुर की आज्ञा, अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा की घोषणा और विभिन्न निचली अदालतों के सत्यापित दस्तावेजों को भू-व्यवस्था समाहर्ता अरुण कुमार शर्मा (कांगड़ा मंडल, धर्मशाला) के समक्ष प्रस्तुत किया।

काफी गहन विचार-विमर्श और दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच के बाद भू अधिकारी ने इन परिवारों की दावेदारी को सही ठहराया और उन्हें राजपूत जाति के सम्मान के साथ दोबारा मान्यता प्रदान की। इस ऐतिहासिक फैसले से न केवल इन परिवारों को आत्म सम्मान प्राप्त हुआ, बल्कि क्षेत्र में भी एक सकारात्मक संदेश गया है कि सत्य की लड़ाई भले ही लंबी हो, पर विजय निश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed