फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Karwa Chauth: Markets are buzzing, traders have new hopes

करवा चौथ : गुलज़ार हुए बाजार, व्यापारियों में जगी नई उम्मीदें

Fri, 03 Oct 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Markets are buzzing, traders have new hopes
मन्यारी व कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल
विज्ञापन

सजावटी सामग्री व नए फैशन के परिधान बने आकर्षण का केंद्र

करवा चौथ की तैयारियों में बाजार रौनक से भर गए
विजय कपिला

बड़ूही (ऊना)। सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ नजदीक आते ही स्थानीय बाजारों में रौनक परवान चढ़ने लगी है। गलियों में रंग-बिरंगे परिधान, चमचमाती चूड़ियों की खनक और सजावटी सामान त्योहार का खास अहसास दे रहे हैं। मन्यारी व कपड़ा व्यापारी अपनी दुकानों को नए स्टॉक से सजाकर ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं। त्योहार के इस मौसम में हर दुकान पर आकर्षक कलेक्शन देखने को मिल रहा है। चूड़ियां, बिंदियां, मेहंदी कोन, मेकअप किट और पूजा सामग्री महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। कपड़ों की दुकानों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के परिधान महिलाओं व युवतियों को खास तौर पर भा रहे हैं। मन्यारी की दुकानों पर इस समय त्योहारी चमक देखने लायक है। हर रंग-रूप की चूड़ियों और सजावटी बिंदियों से लेकर करवा चौथ की पूजा सामग्री तक सब कुछ उपलब्ध है।
कपड़ा व्यापारी नए फैशन के परिधानों की वैरायटी लेकर आए हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। व्यापारियों को भरोसा है कि आने वाले दो-तीन दिन में बाजारों की रौनक दोगुनी होगी और बिक्री में भी जबरदस्त इज़ाफा होगा। खरीदारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई अपनी पसंद का सामान लेकर त्योहार की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

बाजार के अनुभव
करवा चौथ का त्योहार हमारे लिए बेहद खास है। इस बार चूड़ियों और कपड़ों की शानदार वैरायटी देखकर बहुत खुशी हुई। -रेनू बाला, बड़ूही
हर साल की तरह इस बार भी बाजार का रंग-ढंग अलग है। दुकानों में आए नए कलेक्शन ने त्योहार की खुशी को और बढ़ा दिया है। कंचन मेहता, बड़ूही
इस बार खास डिज़ाइन और ट्रेंडिंग कपड़े मंगवाए हैं। भीड़ अभी कम है, लेकिन अगले दो-तीन दिन में रौनक ज़रूर बढ़ेगी। -बिट्टू कौशल, कपड़ा व्यापारी, बड़ूही
हमारी दुकान पर करवा चौथ की हर सामग्री उपलब्ध है। महिलाओं की पसंद और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार बिक्री अच्छी होगी। -दीप मेहता, मन्यारी व्यापारी, बड़ूही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed