{"_id":"571f616b4f1c1bf571a9157f","slug":"kangar-hes-devolped-as-tourest-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा कांगड़ : मुकेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा कांगड़ : मुकेश
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 26 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
हरोली में लोगों को संबोधित करते मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली हलके के कांगड़ गांव के प्राचीन तालाब (टौबे) का जीर्णोद्धार कर न केवल इसे बेहद खूबसूरत बनाया गया है, बल्कि मछली पालन के माध्यम से पंचायत को आय का नया स्रोत भी सृजित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांगड़ के इस खूबसूरत तालाब की चर्चा न केवल हलके में बल्कि, जिला ऊना सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत एक पर्यटन केंद्र का निर्माण भी किया गया है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री अपने कार्यक्रम एक दिन एक गांव के तहत सोमवार देर शाम कांगड़ में जनसमस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांगड़ गांव की पहचान गत वर्ष शुरू किए गए हरोली उत्सव के कारण भी पूरे प्रदेश में हुई है तथा इस वर्ष भी यह उत्सव 28 से 30 अप्रैल तक कांगड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके के लिए 26 करोड़ की लागत से 4 नई सड़कें और 5 पुल स्वीकृत हुए हैं, जबकि हरोली तथा ऊना की दूरी कम करने वाला स्वां नदी पर 56 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला पुल पहले ही स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हलके का समग्र विकास एवं लोगों का कल्याण उनका एक मात्र लक्ष्य है, जिसे वह पूरी ताकत से साथ अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, बीडीसी हरोली के अध्यक्ष अवतार सिंह, कांग्रेस लीगल सेल के प्रधान विरेंद्र मनकोटिया, कांगड़ के पूर्व प्रधान विनोद बिट्टू, प्रधान कांगड़ शशी, प्रधान लोअर बढेड़ा हंसराज शर्मा, पूबोवाल के प्रधान संतोष बिट्टू, भदसाली के पूर्व प्रधान यशपाल, गणेश, मास्टर रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन