{"_id":"6a173c0c7994068a1e08eb14","slug":"jyoti-bala-became-the-head-praveen-kumar-was-elected-as-the-deputy-head-una-news-c-93-1-ssml1048-193048-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ज्योति बाला बनीं प्रधान, प्रवीण कुमार चुने गए उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ज्योति बाला बनीं प्रधान, प्रवीण कुमार चुने गए उपप्रधान
Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में शिक्षा विभाग के निर्देशों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावकों, शिक्षकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
नई समिति में ज्योति बाला को प्रधान तथा प्रवीण कुमार को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया, जो विद्यालय के विभिन्न विकासात्मक और शैक्षणिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास में सकारात्मक योगदान देगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अभिभावकों और समाज की भागीदारी विद्यालयों के विकास में बेहद महत्वपूर्ण है। नई समिति विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर निर्णय लेने में सहयोग करेगी।