{"_id":"66b53dc06ff7fb23f10be364","slug":"journey-of-devotees-continues-on-goods-vehicles-una-news-c-93-1-una1002-130126-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मालवाहक वाहनों पर श्रद्धालुओं का सफर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मालवाहक वाहनों पर श्रद्धालुओं का सफर जारी
Fri, 09 Aug 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
आए दिन हादसे ....मालवाहक वाहनों में सवार हो धार्मिक स्थलों को जाते हुए श्रद्धालु।संवाद
ऊना/मुबारिकपुर। मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्ठमी मेले के दौरान व्यवस्थाओं की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन और पुलिस के दावे धरातल पर हवा होते दिखे हैं।
प्रशासन ने मेले के दौरान मालवाहक वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूरी तरह से मनाही कर रखी है। बावजूद इसके मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने वाले बाहरी राज्यों से अधिकतर श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में ही सवार होकर गुजर रहे हैं। जिले में कई बार मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने से हादसे भी पेश आ चुके हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती नजर नहीं आई है। जिला ऊना में मां चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन करने के लिए श्रावण अष्ठमी मेले में जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना की ओर से श्रद्धालु गगरेट, मैहतपुर, तलवाडा से मरवाडी बैरियर के होकर प्रवेश करते हैं। कई तो चोर रास्तों से भी प्रवेश कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से ट्रैफिक नाके लगाकर मालवाहकों के विरुद्ध कार्रवाई या चालान प्रक्रिया का भी सहारा लिया जाता है, लेकिन ऐसी कार्रवाइयों के बावजूद प्रदेश के देव स्थलों की तरफ मालवाहक वाहनों पर जान जोखिम में डालकर पहुंचने का सिलसिला कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। बता दें कि कई बार मालवाहक वाहन दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं। हैरानी की बात है कि छोटे मालवाहक वाहनों को खचाखच भर जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु बेखौफ सफर करते देखे जा सकते हैं। वहीं, छोटे-मोटे चालान होने के बावजूद उनको प्रशासनिक कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी डॉ. वसूधा सूद का कहना है कि पुलिस ने श्रावण अष्टमी मेले के दौरान जगह-जगह नाके लगा रखे हैं और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के समय-समय पर चालान काटे जा रहे हैं।