फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jharkhar-Balh-Chhaproh road condition bad, people worried

Una News: झारखड़-बल्ह-छपरोह सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

Tue, 25 Jun 2024 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Jun 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Jharkhar-Balh-Chhaproh road condition bad, people worried
बल्ह पंचायत को जोड़ना वाली खस्ताहाल सड़क।संवाद
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां के ग्राम पंचायत बल्ह को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। थानाकलां स्कूल के साथ लगते मंदिर से वाया झारखड़ से बल्ह-रेहड़े-छपरोह सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। मगर अभी तक संबंधित विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत बल्ह की प्रधान उषा ठाकुर, कुलदीप सिंह, संदीप, सतीश, सोम कुमार, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान ब्रह्मी देवी, प्रकाश चंद, नीलम, सलींद्रा कुमारी, शांता ठाकुर, रविंद्र सिंह आदि कहना है कि उक्त सड़क दोपहिया वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गई है। रायपुर सड़क से झारखड़ आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क की निर्माण होने के बाद आजतक सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन




कई जगह सड़क टूट चुकी है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। थानाकलां स्कूल के साथ सड़क खड्ड में बदल चुकी है। इस कारण रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की दशा को सुधारा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु ने कहा कि जिस ठेकेदार ने सड़क का कार्य किया है, उसे सड़क की मरम्मत करने के आदेश दे दिए हैं। सड़क पर दो पुलों का निर्माण हो चुका है। तीन जगह बड़े डंगे लगाने के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed