{"_id":"68b04ff9ca217dd1d1061221","slug":"jewellery-worth-rs-25-lakh-stolen-from-a-house-in-charada-una-news-c-93-1-ssml1048-163672-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चराड़ा में घर से 2.5 लाख रुपये के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चराड़ा में घर से 2.5 लाख रुपये के गहने चोरी
विज्ञापन
गांव में आयोजित कार्यक्रम में गया था परिवार, पीछे से हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत गांव चराड़ा में बुधवार शाम चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी गए गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पीड़िता रजनी देवी पत्नी मुलतान सिंह निवासी गांव चराड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजन के लिए गई थीं। उनके पति काम के सिलसिले में तुतडू गए हुए थे, जबकि उनकी सास घर में अकेली मौजूद थीं। रात करीब पौने नौ बजे जब वह घर लौटीं तो पाया कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा गहनों का बैग गायब था। पीड़िता के अनुसार चोरी हुए गहनों में उनके अपने, ननद सपना और बहन दीपा के गहने शामिल थे। रजनी देवी की सोने की दो चेन, सोने की दो अंगूठियां, एक सोने का टिक्का और चांदी की पायल का एक जोड़ा, ननद सपना का सोने का एक टिक्का, एक बाली, एक चेन, एक सिंगी, चांदी की पायल और चांदी की सुइयों का एक-एक जोड़ा चोरी हुआ है। बहन दीपा की सोने की एक वाली और चांदी की दो अंगूठियां चोरी हुई हैं। चोरी हुए गहनों की कुल कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश जारी है।