फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   janmanch

मंत्री जी, आपने किया था पंचायत भवन का शिलान्यास, ढाई साल बाद भी नहीं हुआ निर्माण

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
janmanch
हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ में अयोजित जनमंच के दौरान पंचायतीराज मंत्री विरेंद्र कवंर को अपनी समस् - फोटो : Una
ऊना। स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़। समय: रविवार सुबह 10:15 बजे। जनमंच कार्यक्रम के लिए स्कूल परिसर में पूरा पांडाल सज चुका है। सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस के अधिकारी मुख्यातिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। सभी विभागों ने अपनी उपलब्धियों को बताने के लिए प्रदर्शनियां लगाई हैं। कई अधिकारी हाथ में पुष्प गुच्छ लेकर मंत्री कंवर के स्वागत के लिए स्कूल के मुख्य द्वार पर खड़े हैं।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे। मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिलाधीश राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अमित शर्मा दुलैहड़ स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचे। विभागों की प्रदर्शनियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुबह 10:45 बजे। लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनने के लिए मंत्री वीरेंद्र कंवर मंच पर पहुंचे। एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि जनमंच और सीएम सेवा संकल्प हेल्पलाइन जैसी सेवाओं ने लोकतंत्र को धरातल तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जनमंच का लोगों ने इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से आमजन की समस्याओं का समाधान संभव हुआ है। कहा कि जनमंच से पहले प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाता है। इसके साथ ही लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनने का सिलसिला शुरू हुआ। पूबोवाल निवासी करनैल सिंह और अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी आबादी वाले स्थान से बिजली की लाइन गुजरती है। इससे हर समय खतरा बना रहता है। इस पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने मौके का जायजा लेने की बात कही। दुलैहड़ के प्रधान नंद किशोर और उपप्रधान पवन राणा ने दुलैहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का मामला उठाया। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों का रोस्टर बनाकर 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
बॉक्स
मंच से उतरकर शिकायत देने पहुंचे भाजपा मंडलाध्यक्ष
सुबह 11:45 बजे। अभी तक तीन ही लोगों की शिकायत सुननी गई थीं। सभा में कुर्सियां धीरे-धीरे भर गई हैं। हरोली भाजपा के मंडलाध्यक्ष नरेंद्र राणा अचानक मंच से उतरकर शिकायतकर्ताओं वाले माइक पर आ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय करीब ढाई साल पहले आपने बढे़डा गांव के पंचायत भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके जवाब में बीडीओ हरोली ने कहा कि दो दिन में पुराने भवन को तोड़ने का काम शुरू कर देंगे।

इसके बाद लुठड़े निवासी मोनिका ने पावर ऑफ अटार्नी के विवाद का मसला जनमंच में उठाया। इस पर राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया कि मामला कोर्ट में है। वहीं डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोर्ट में उनकी मदद के लिए निशुल्क वकील उपलब्ध करवाया है। मंत्री ने उन्हें 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं दुलहैड़ निवासी महेश कुमार ने कहा कि वह 60 पशुओं वाली गोशाला का संचालन कर रहे हैं। गोशाला के लिए थ्री फेज लाइन की आवश्यकता है। अभी सिंगल फेज लाइन ही है। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विद्युत बोर्ड को 15 दिन में काम करने के निर्देश दिए। जनमंच में कुल 110 समस्याएं आईं। इनमें से 70 प्री-जनमंच और 40 मौके पर प्राप्त हुईं। अधिकतर जन समस्याओं का निपटारा कर दिया गया। दोपहर करीब एक बजे जनमंच कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed