{"_id":"67b1f33766c7ae5f4a0d3c2f","slug":"jakarukta-camps-regarding-aids-will-be-organized-in-industrial-units-across-the-district-una-news-c-93-1-ssml1047-146308-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एड्स को लेकर जिलेभर की औद्योगिक इकाइयों में लगाए जाएंगे जाकरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एड्स को लेकर जिलेभर की औद्योगिक इकाइयों में लगाए जाएंगे जाकरूकता शिविर
विज्ञापन
एड्स माह के तहत चलाया जाएगा अभियान
जिले की ट्रक यूनियन को भी किया जाएगा शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में एचआईवी एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार कर ली है। यह अभियान 15 फरवरी में 15 मार्च तक चलाया जाएगा। इसे लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा औद्योगिक इकाइयों और ट्रक व टैक्सी यूनियन को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जा सके।
जिले में एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के दौरान जहां विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा एक विशेष एड्स टेस्टिंग मोबाइल वैन भी जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर संभावित लोगों की टेस्टिंग करेगी और उन्हें एड्स से बचाव के लिए जागरूक भी करेंंगी। इस दौरान जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थलों पर बैनर व पोस्टर लगाना, जागरूकता रैलियां, महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक, उद्योगों में कार्यरत महिलाओं के जागरूकता शिविर, आशा वर्कर के माध्यम से घरद्वार पर जाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में अप्रैल 2024 से अभी तक एचआईवी के 122 मामले सामने आए हैं। इन मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चल रहा है। इस अभियान के दौरान हाई रिस्क आबादी पर फोकस किया जाएगा। उनकी एचआईवी टेस्टिंग और काउंसलिंग की जाएगी।
कोट्स
एड्स को लेकर जिले में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 15 मार्च तक जिलेभर में चलेगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डाॅ. विशाल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स)