फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It was cloudy all day on Saturday, there was no rain

Una News: शनिवार को दिनभर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

Sun, 30 Jun 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy all day on Saturday, there was no rain
उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान, आगामी दिनों बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारे में बढोतरी दर्ज की गई। बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। आसमान में बादल छाने के बाद उमस से लोगों के पसीने छूट गए।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में बीते दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। अब एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले में सुबह से बादल छाने से लोगों को बारिश होने की आस थी, लेकिन शाम तक बारिश न होने से लोग मायूस नजर आए। दूसरी तरफ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी होने से दिन के साथ-साथ रात में गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने कहा कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed