फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ispur youth dies in road accident

Una News: सड़क हादसे में ईसपुर के युवक की मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ispur youth dies in road accident
ऊना। थाना हरोली के तहत ईसपुर गांव में बीते बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कैलाश देवी (65), निवासी गांव ईसपुर, तहसील एवं थाना हरोली, जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि इसका इकलौता बेटा विनीत कुमार (31) खेती बाड़ी का काम करता था। घर पर वह अपने बेटे विनीत कुमार के साथ रहते थे। बीती पांच सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर से लोकमित्र केंद्र ईसपुर से पैसे निकलवाने जा रही थी। इस दौरान ईसपुर बाजार में उसने अपने बेटे को एक बाइक के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ देखा। वह गगरेट से ऊना की तरफ जा रहे एक प्रवासी बाइक चालक के पीछे की सीट पर बैठा था। जो ईसपुर में ही फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। महिला ने बताया कि प्रवासी उनकी जमीन पर ही रेहड़ी खड़ी करता था। इसलिए उसकी विनीत के साथ जान-पहचान थी। जब वह पेंशन लेकर घर लौटी तो गांव के व्यक्ति ने उसे बताया कि विनीत सड़क हादसे का शिकार हो गया है और उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर जाया जा रहा है। वहां से उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। महिला ने कहा कि हादसे के बाद से प्रवासी व्यक्ति रेहड़ी नहीं लगा रहा और न ही उस इलाके में दिख रहा। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed