फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ishant president, Surya handed over the responsibility of minister's post

Una News: इशांत अध्यक्ष, सूर्या को सौंपा मंत्री पद का जिम्मा

Tue, 10 Sep 2024 03:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Ishant president, Surya handed over the responsibility of minister's post
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई की वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इशांत को इकाई अध्यक्ष जबकि सूर्या शर्मा को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही कार्यकारिणी में 25 सदस्य शामिल किए गए। मोहित, रिशु व आदित्य को इकाई उपाध्यक्ष, पायल शर्मा, मनप्रीत व नवीन को इकाई सह मंत्री बनाया गया। बीबीए प्रमुख साहिल, बीकॉम प्रमुख सचिन, बीए प्रमुख राजन, बीएससी प्रमुख लक्षय ठाकुर, एमबीए प्रमुख अमित, एमसीए प्रमुख देवेश, एमए प्रमुख गौरव, कला मंच प्रमुख मुस्कान, एसएफडी प्रमुख सत्यम, एसएफडी प्रमुख कृष्णा, खेलो भारत प्रमुख अर्श राणा व कोषाध्यक्ष महक को चुना गया। अपना वक्तव्य रखते हुए पूर्व इकाई अध्यक्ष विशाल ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न कार्यक्रम जैसे मशाल यात्रा, पौधारोपण, ज्ञापन आदि कार्यक्रम करवाए गए हैं। नव गठित कार्यकारिणी भी आने वाले समय में छात्र हितों के लिए कार्य करे ऐसी आशा है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष इशांत ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें दी गई। ज़िम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे व छात्रों की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं नव निर्वाचित मंत्री सूर्या शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में छात्रों के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम जैसे रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान व विभिन्न तरह की खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे ताकि युवा नशे से दूर रहें व छात्र व समाज के हित में कार्य करें। यह जानकारी सूर्या शर्मा इकाई सचिव ऊना ने दी। बीबीए प्रमुख साहिल, बीकॉम प्रमुख सचिन, बीए प्रमुख राजन, बीएससी प्रमुख लक्षय ठाकुर, एमबीए प्रमुख अमित, एमसीए प्रमुख देवेश, एमए प्रमुख गौरव कला मंच प्रमुख मुस्कान, एसएफडी प्रमुख सत्यम, एसएफडी प्रमुख कृष्णा, खेलो भारत प्रमुख अर्श राणा व कोषाध्यक्ष महक को चुना गया। पूर्व इकाई अध्यक्ष विशाल ने कहा कि पिछले मशाल यात्रा, पौधारोपण, ज्ञापन आदि कार्यक्रम करवाए गए हैं। नव गठित कार्यकारिणी भी आने वाले समय में छात्र हितों के लिए कार्य करे ऐसी आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed