फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Interviews for four positions at the company on the 7th.

Una News: कंपनी में चार पदों के लिए साक्षात्कार सात को

Sat, 03 Oct 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Interviews for four positions at the company on the 7th.
ऊना। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित इम्यूनैटिक लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार का अवसर है। कंपनी में मेंटेनेंस ऑफिसर के दो, क्वालिटी इश्योरेंस और ट्रेनी ऑफिसर के एक-एक पद के लिए सात अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस ऑफिसर के लिए इलेक्ट्रिकल या मेकेनिकल इंजीनियरिंग में योग्यता के साथ पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक है। आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। क्वालिटी इश्योरेंस पद के लिए बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस, बीफार्मा या डीफार्मा योग्यता निर्धारित की गई है। इस पद पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ट्रेनी ऑफिसर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की योग्यता मांगी गई है और चयनित अभ्यर्थी को 18 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो समेत आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लानी होगी। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए 9625756343 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed