फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Insult to the light of the Mother Goddess at the Chintapurni Festival: BJP

चिंतपूर्णी महोत्सव में माता की ज्योति का अपमान : भाजपा

Tue, 18 Nov 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Insult to the light of the Mother Goddess at the Chintapurni Festival: BJP
ऊना के भाजपा नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, चैतन्य शर्मा और राजेश ठाकुर ने चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि माता की पवित्र ज्योति मंच पर स्थापित होने के बावजूद उसी मंच पर अश्लील और हिंसक गीत प्रस्तुत किए गए, जो श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान है। नेताओं ने आरोप लगाया कि मंच के सामने लोग शराब पीकर हंगामा करते दिखाई दिए, जिससे धार्मिक माहौल बिगड़ा। गलती कलाकारों की नहीं, बल्कि उन आयोजकों की है जो ऐसे गीतों की अनुमति देते हैं। नेताओं ने कहा कि पहले माता चिंतपूर्णी के कोष से गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता दी जाती थी, लेकिन अब महोत्सव को कमाई का साधन बना दिया गया है।



बब्बू मान और आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
वहीं, चिंतपूर्णी महोत्सव में भद्दे गीत गाने को लेकर जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने बब्बू मान और आयोजकों के खिलाफ जिला प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई है। संगठनों का आरोप है कि देवी की ज्योति स्थापित होने के बावजूद शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीत गाए गए और अभद्र गानों पर युवतियों को नचाया गया, जिससे धार्मिक मर्यादा भंग हुई। समिति ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed