फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions for children to continue studying and do yoga during vacations

Una News: बच्चों को छुट्टियों में पढ़ाई जारी रखने और योग करने के निर्देश

Sat, 31 May 2025 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions for children to continue studying and do yoga during vacations
स्कूलों में ग्रीष्मावकाश से पहले उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

छुट्टियों से पहले बच्चों को छुट्टियों का काम, चार्ट प्रोजेक्ट बनाने के लिए दें काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना के सभी स्कूलों में पहली जून से लेकर 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर अनिल कुमार तल्खी ने बच्चों को सलाह दी कि छुट्टियों के दौरान घर में अपनी पढ़ाई जारी रखें। बरसात के मौसम में बच्चे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बच्चों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग करने से कई बीमारियां दूर होती है और तन और मन तंदुरुस्त रहता है। इसलिए बच्चों को छुट्टियों में योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चे छुट्टियों में अपने आप को व्यस्त रखें। गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया सीखने के लिए अच्छा समय होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों तथा प्रधानाचार्य को कहा कि छुट्टियों से पहले बच्चों को छुट्टियों का काम, चार्ट, प्रोजेक्ट बनाने के लिए दें ताकि बच्चे छुट्टियों में व्यस्त रहें। छुट्टियों से पहले बच्चों को लाइब्रेरी से कहानी, मोटिवेशनल किताबें, देश भक्तों की जीवनी आदि किताबें भी इशू करें और बच्चों को इन्हें पढ़ने के लिए कहें ताकि उनके ज्ञान में वृद्धि हो और वह मोबाइल से दूर रहें। स्कूल का सामान जैसे फर्नीचर आदि को सुरक्षित रखना शिक्षकों तथा स्कूल प्रमुखों की नैतिक जिम्मेदारी है। छुट्टियों से पहले विद्यालय के फर्नीचर को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उसे नमी और बारिश से बचाया जा सके। फर्नीचर को दरवाजे और खिड़कियों से दूर रखें। छुट्टियों के दौरान विद्यालय में पेड़, पौधों, गमलों की देखभाल सुनिश्चित करें। विद्यालय में अगर कोई गड्ढा है तो उसे मिट्टी से भर दें ताकि बरसात का पानी इसमें इकट्ठा न हो। विद्यालय से पानी की निकासी के लिए आसपास के नालों की सफाई भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed