फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspired to become responsible citizens.

Una News: जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

Thu, 27 Aug 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inspired to become responsible citizens.
लठियाणी (ऊना)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में वेद प्रचार सप्ताह एवं श्रावणी पर्व 22 अगस्त से 27 अगस्त तक उत्साह के साथ मनाया गया। वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने वैदिक और संस्कृत प्रश्नोत्तरी, श्लोक गायन प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन एवं वैदिक हवन आदि में भाग लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वैदिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर एक जिम्मेदार, संस्कारी एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण की रक्षा, स्वच्छता बनाए रखने एवं प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने कहा कि वेद प्रचार सप्ताह एवं श्रावणी पर्व जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें जीवन के उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed