फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   injured in accident died

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sun, 25 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Sun, 25 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
injured in accident died
डेमो - फोटो : demo pic

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक सपौरी निवासी सुनील कुमार पुत्र सोमनाथ की क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मौत हो गई है। सुनील पिछले ढाई महीने से कोमा में था और पीजीआई में उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 जुलाई को उपमंडल अंब के सपौरी निवासी सुनील कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार में चंडीगढ़ की ओर जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवारों को चोटें पहुंचीं।
विज्ञापन


सुनील कुमार को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहां उपचार के बाद वह ऊना अस्पताल में उपचाराधीन था, लेकिन करीब ढाई माह तक कोमा में होने के चलते स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया। बीते देर शाम सुनील ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed