{"_id":"6112c4fb8ebc3eb3e5187d09","slug":"injured-cows-will-be-treated-in-thanakhas-una-news-sml379902366","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाखास में होगा घायल गोवंश का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाखास में होगा घायल गोवंश का उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। गो अभ्यारण्य केंद्र थानाखास में घायल और कमजोर पशुओं के लिए पशु कल्याण समिति ने आपात सेवा केंद्र का निर्माण कर दिया है। पशु कल्याण समिति ने एक लाख रुपये अंशदान से गो अभ्यारण्य केंद्र में एक शेड का निर्माण किया है। गो अभ्यारण्य प्रबंधक समिति ने शेड में घायल और कमजोर पशुओं का उपचार किया जाएगा।
चिकित्सकों की एक टीम प्रतिदिन इस केंद्र में आकर पशुओं का उपचार करेगी। इसके साथ लगभग पांच कनाल जमीन की तारबंदी भी कर दी गई है। जहां पशु चारे का घास जैसे सुपर नेपियर, माखन, हाथी घास के साथ पशु चारे के पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रबंधक समिति ने पशुओं को डाले जाने वाले चारे की भी जांच की जा रही है। पशु पालन कल्याण समिति के सदस्यों का कहना है कि इस केंद्र में पशुओं की संख्या अधिक है। पशु पालन कल्याण समिति औषधीय गुणों से युक्त पशु चारे के 5000 पौधे भी लगाने जा रही है। समिति के सचिव डॉ. सतेंद्र ने बताया कि घायल गोवंश का गो अभ्यारण्य केंद्र में उपचार किया जाएगा।
इसके लिए समिति ने शेड का निर्माण कर लिया है। पशुपालन विभाग की टीम प्रतिदिन घायल और कमजोर पशुओं की जांच कर रही है।