फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Initiative to promote livelihood of women, food van flagged off

Una News: महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देने की पहल, फूड वैन को दिखाई हरी झंडी

Fri, 23 Jan 2026 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Initiative to promote livelihood of women, food van flagged off
नई चेतना अभियान के तहत ऊना में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना में डीआरडीए सभागार में नई चेतना अभियान के तहत महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने की। उन्होंने महिलाओं को उनके सांविधानिक अधिकार, कानूनी प्रावधान और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समाज से समानता व सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। सतपाल रायजादा ने महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए ओम स्वयं सहायता समूह की फूड वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक खाद्य उत्पाद आम जनता तक पहुंचेंगे और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक निर्मला चौहान ने बताया कि नई चेतना अभियान डेढ़ माह तक चलेगा और इसका उद्देश्य महिलाओं को आवागमन, निर्णय लेने और फील्ड कार्य में भागीदारी के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक ज्योति शर्मा समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed