{"_id":"641de434ba9dbe97f2015364","slug":"industrial-worker-hanged-himself-in-santoshgarh-was-in-tension-due-to-not-being-able-to-go-abroad-una-news-c-19-1-98982-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़ में उद्योग कर्मी ने लगाया फंदा, विदेश न जा पाने से था तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़ में उद्योग कर्मी ने लगाया फंदा, विदेश न जा पाने से था तनाव में
Fri, 24 Mar 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद के वार्ड छह में एक व्यक्ति ने वीरवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक विदेश न जा पाने के कारण तनाव में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। अभी तक आत्महत्या करने का कारण साफ नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को नीरज कुमार रोजमर्रा की तरह दोपहर का भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी ड्यूटी पर भेजने के लिए उसे जगाने कमरे की तरफ गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरज कुमार फंदे पर लटक रहा था। मृतक की पहचान नीरज कुमार (46) पुत्र रामपाल निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नीरज औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में काम कर रहा था। उसकी विदेश जाने की चाहत थी, मगर विदेश जाने का उसका काम न बन पाने की वजह से तनाव में रह रहा था।
विज्ञापन
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उसके आत्महत्या करने के असल कारणों का पता चल पाएगा।