{"_id":"682098f4220fb600a902d4c7","slug":"indian-army-showed-bravery-in-operation-sindoor-satti-una-news-c-93-1-una1002-153517-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दिखाया पराक्रम : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दिखाया पराक्रम : सत्ती
विज्ञापन
बलिदान हुए भारतीय सैनिकों और सशस्त्र बलों के जवानों को नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। डीसी काॅलोनी के शिव मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजन में रविवार को विधायक सतपाल सत्ती ने पत्नी मीना रायजादा के साथ शिरकत की। सत्ती ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा की। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए भारतीय सैनिकों व सशस्त्र बलों के जवानों को भी नमन किया। वहीं, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला में पाकिस्तान गोलीबारी में निर्दोष भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की। विधायक ने शिव मंदिर में भारतीय सैनिकों की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। सतपाल सत्ती ने शहर के वार्ड-9 के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नवदीप कश्यप, मदन पुरी, हरीश साहनी, विवेक मेहता, विनय शर्मा, संदीप कश्यप, पुनीत कपिला, कमल शर्मा, साहिल सेखड़ी, चम्पा, निशा ठाकुर, रेखा, सुनीता के अलावा शहर के वार्ड-9 के लोग भी मौजूद रहे।