Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Independence Day celebrations will be celebrated in Una Senior Secondary School, DC took stock

Una News: ऊना के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, डीसी ने लिया जायजा

Sun, 04 Aug 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 04 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations will be celebrated in Una Senior Secondary School, DC took stock
सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित होगा।
इसमें परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकडि़यों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाउन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां निकलेंगी

जतिन लाल ने कहा कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि, बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी। संबंधित विभागों को इस दिशा में पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजन

उपायुक्त ने कहा कि समारोह के दौरान बच्चों को मिठाई में ज्वार-रागी इत्यादि मिलेट्स के व्यंजन दिए जाएंगे। इससे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल प्राप्त होगा।


तिरंगी रोशनी से जगमगाएगा ऊना

जतिन लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न में ऊना शहर तिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। जिला प्रशासन ने शहर के महत्वपूर्ण स्थलों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाने की विशेष व्यवस्था की है। इन जगहों पर विशेष तरीके की ‘फसाड लाइटिंग’ की जाएगी। इनमें मिनी सचिवालय, रामपुर पुल, शहीद स्मारक और एमसी पार्क में स्थित तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed