{"_id":"69a32ff4fb56d78c2a0a8585","slug":"inauguration-of-the-lift-drinking-water-scheme-worth-rs-1242-crore-for-maa-chintpurni-area-una-news-c-93-1-una1002-183261-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मां चिंतपूर्णी क्षेत्र के लिए 12.42 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मां चिंतपूर्णी क्षेत्र के लिए 12.42 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण
Sun, 01 Mar 2026 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र के लिए निर्मित 12.42 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
योजना से मंदिर क्षेत्र सहित पांच पंचायतों के 19 गांवों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से 10 हजार से अधिक स्थानीय नागरिक, 4000 से अधिक विद्यार्थी तथा प्रतिवर्ष आने वाले हजारों श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।
कलरूही खड्ड से लगभग 17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाया गया है तथा तीन भंडारण टैंक और आधुनिक पंपिंग मशीनरी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र लंबे समय से इस योजना की प्रतीक्षा कर रहा था।
विज्ञापन
इसे समयबद्ध पूर्ण करने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन स्थल चिंतपूर्णी में पेयजल व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा भविष्य की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, राजेश पराशर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र, विकास कश्यप, प्रमोद कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दूबे और अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, एसडीएम पारस अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।