{"_id":"6782b3fc2d926c751205ade5","slug":"inauguration-of-mata-baglamukhi-to-jhavrani-road-una-news-c-93-1-ssml1047-143237-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता बगलामुखी से झवराणी सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता बगलामुखी से झवराणी सड़क का लोकार्पण
विज्ञापन
6.51 लाख से निर्मित सड़क का विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत मुच्छाली के माता बगलामुखी मंदिर से झवराणी तक 6.51 लाख रुपये से निर्मित सड़क का शुभारंभ शनिवार को विधायक विवेक शर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना है। सड़कों की खराब स्थिति से जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, सचिव देसराज मोदगिल, तहसीलदार अमित शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, ज्ञान चंद, अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।