फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una block free bhima facilities will provide to 15000 women

विकास खंड ऊना की 15 हजार महिलाओं का होगा फ्री बीमा

Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
in una block free bhima facilities will provide to 15000 women
ऊना। जीवन है अनमोल अभियान के तहत विकास खंड ऊना की 15 हजार महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत फ्री बीमा किया जाएगा। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इन बीमा योजनाओं की प्रथम वर्ष की प्रीमियम राशि 12 रुपये व 330 रुपये प्रदेश सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आयु सीमा 18-70 वर्ष तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आयु सीमा 18-50 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पंजीकरण के लिए 15 अप्रैल से 4 मई तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इनका बीमा खंड स्तर पर बने कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) करेंगे। प्रत्येक सीआरपी को प्रत्येक दिन 500 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी सरकार करेगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इन दोनों योजनाओं के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed