{"_id":"601842198ebc3e333f770df1","slug":"in-radha-krishan-tample-conference-started-in-una-una-news-sml3595352200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा कृष्ण मंदिर में वार्षिक महासम्मेलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा कृष्ण मंदिर में वार्षिक महासम्मेलन का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में सोमवार को वार्षिक महासम्मेलन का आगाज हुआ। सम्मेलन के पहले दिन दिल्ली से भजन गायिका अल्का गोयल ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब नचाया। भजन गायिका अल्का ने भजनों से संगतों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सम्मलेन की शुरूआत राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने श्री राधा कृष्ण की मूर्तियों की पूजा अर्चना कर किया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की। वार्षिक महासम्मेलन में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला भी की गई। यह रासलीला 12 फरवरी तक रोजाना की जाएगी। समागम की शुरुआत अल्का गोयल ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर सभी भक्तों को मंत्रमुगध कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि संतो की संगति सबसे अच्छी होती है। संत रब्ब का रुप होते हैं। जिसने संत को समझ लिया उसने भगवान को समझ लिया। संतों द्वारा दिखाया गया मार्ग कभी भी व्यक्ति को गलत दिशा में नहीं ले जा सकता। उन्होंने कहा कि संत खुद सच के मार्ग पर चलकर तप और त्याग की भावना से ओतप्रोत होकर निकलता है और सच्चा संत सच का ही मार्ग दिखाता है। बाबा बाल जी ने कहा कि संतों व सत्संग का सानिध्य भी प्रभु कृपा से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें चुगली, निंदा से बचना चाहिए।
बॉक्स
आज आएंगी पूनम साध्वी
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने बताया कि 2 फरवरी को बरसाने वाली पूनम साध्वी आएंगी। जबकि तीन फरवरी को स्वामी गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज वृंदावन वाले आएंगे, जोकि अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल करेंग। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को चित्र-विचित्र वृंदावन वाले अपने दोपहर एक से चार बजे तक भजनों से कृष्ण भक्तों को निहाल करेंगे।