फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in corona, first day 9055 student reach in schol

कोरोना के साए में खुले स्कूल, पहले दिन पहुंचे 9055 विद्यार्थी

Mon, 01 Feb 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
in corona, first day  9055 student reach in schol
ऊना के कन्या स्कूल में कोरोना के बाद पहले दिन स्कूल पहुचने पर थर्मल स्कैनिंग करते हुए - फोटो : Una
ऊना/गगरेट। जिले में कोरोना के साये के बीच स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन नौवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। हालांकि पहले दिन काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल आए। शिक्षा विभाग का मानना है कि पहले दिन आए बच्चों को देखकर अन्य बच्चे भी स्कूल आने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

जिले में नौवीं से बारहवीं तक 23169 में से 9055 ही विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचे। जबकि 14,114 बच्चे अनुपस्थित रहे। जबकि 2769 में से 2625 शिक्षक ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। शुरूआती दौर में अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने में कोई खास रूचि नहीं दिखाई है। जबकि सोमवार सुबह स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए सभी प्रकार के इंतजाम पुख्ता किए गए। स्कूल आने वाले हर बच्चे का तापमान चेक किया गया। जबकि हर बच्चे को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा स्कूल खुलने पर भी सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। बेशक अभी कोरोना का काला साया गया नहीं है, लेकिन इन सब के बीच धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आ रही है। हालांकि कोरोना से निपटने के लिए स्कूलों में कोई विशेष सुविधा तो नहीं है, लेकिन फिर भी स्कूल खोलने का रिस्क सरकार ने ले लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने बताया कि तापमान जांचने और सैनिटाइजेशन के बाद ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश करने दिया है। एसओपी के मुताबिक ही काम किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
स्कूल परिसर किया सैनिटाइज
गगरेट के सिद्ध चानो क्लब ने पहल करते हुए स्कूल को सैनिटाइज करने की पहल की है। क्लब के सदस्यों ने सीसे स्कूल अंबोटा को पूर्णतया सैनिटाइज किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजकुमार जस्सल, सदस्य सोनू, निक्कू, मोंटी, विक्की, विजय, मोनू, अजय, तोलू, गौरव, रंजीत जस्सल व स्कूल के रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

ऊना के कन्या स्कूल में कोरोना के बाद पहले दिन स्कूल क्लास रुम में बैठी छात्रा

ऊना के कन्या स्कूल में कोरोना के बाद पहले दिन स्कूल क्लास रुम में बैठी छात्रा- फोटो : Una

ऊना के कन्या स्कूल में कोरोना के बाद पहले दिन स्कूल पहुचने पर थर्मल स्कैनिंग करते हुए

ऊना के कन्या स्कूल में कोरोना के बाद पहले दिन स्कूल पहुचने पर थर्मल स्कैनिंग करते हुए- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed