Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
In 44.6 degree temperature, 16 and a half thousand devotees paid obeisance to Maa Chintpurni.
{"_id":"666eef787b58e4377a067b6d","slug":"in-446-degree-temperature-16-and-a-half-thousand-devotees-paid-obeisance-to-maa-chintpurni-una-news-c-93-1-una1002-126482-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 44.6 डिग्री तापमान में साढ़े 16 हजार श्रद्धालुओं ने किया मां चिंतपूर्णी का दीरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 44.6 डिग्री तापमान में साढ़े 16 हजार श्रद्धालुओं ने किया मां चिंतपूर्णी का दीरार
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में माथा टेकने के लिए आए भक्त।संवाद
Link Copied
दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की मुख्य बाजार से पुराने बस स्टैंड तक लगी दोहरी लाइन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। भीषण गर्मी में भी रविवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने वालों की खूब भीड़ उमड़ी। मौसम की मार भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाई। बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं का 44.6 डिग्री तापमान के बीच दिनभर माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान सुबह के समय दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की काफी तादाद नजर आई। वहीं, दूसरी ओर शाम तक श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े रहे। माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में रविवार को 16 हजार 500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन मुख्य बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई। हालांकि लाइनें बड़ी लंबी नहीं खींची। भीड़ के हिसाब से सुरक्षा कर्मी भी उचित व्यवस्था बनाए हुए थे। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से माता रानी का गुणगान करते हुए मंदिर पहुंचकर शीश नवा रहे थे। मंदिर अधिकारी ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या 16 हजार से ज्यादा रही। मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए छायामान भी लगाए गए हैं। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जागिरी लाल ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए काफी मेहनत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।