फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If you do not create a Kisan Credit Card, you will not get Kisan Nidhi, una news

किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनाया तो नहीं मिलेगी किसान निधि

Thu, 01 Apr 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
If you do not create a Kisan Credit Card, you will not get Kisan Nidhi, una news
ऊना। अब किसानों ने अगर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) नहीं बनाया है तो उन्हें प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने नजदीकी बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना ही पड़ेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने संबंधित विभागों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे विभाग अपने स्तर पर किसानों को इसकी जानकारी उपलब्ध करवा सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। वर्तमान समय से नए सत्र में किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाना ही पड़ेगा। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से किसानों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा और प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ भी पहले की भांति किसानों को साल में तीन किस्तों में मिलता रहेगा।
विज्ञापन

जिला ऊना में 44,982 किसानों की निधि हो सकती है बंद : डोगरा
कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि प्रदेश के कृषि प्रधान जिला ऊना में वर्तमान समय में 73,000 से अधिक किसान खेतीबाड़ी करते हैं। जिनमें से करीब 70,000 से अधिक किसान पीएम किसान निधि योजना का लाभ रहे हैं। लेकिन इन सभी किसानों में से सिर्फ 25,018 किसानों ने ही किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। जिनमें से अन्य 44,982 किसानों का किसान निधि योजना का लाभ बंद हो सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से लिखित में भी बैंकों व विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed